नीमच। भीम आर्मी के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर हो रहे मंदसौर में प्रोटेस्ट को लेकर मुस्लिमों और दलितों पर हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ न्याय की आवाज बुलंद करने साथ ही ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में असामाजिक तत्वों द्वारा साजिश के तहत बवाल करने पर निर्दोष मुस्लिम नौजवानों पर झूठे केस लगाकर जेल में डाला गया व एक तरफा कार्यवाई की गई। सबूत होने के बावजूद एक पक्ष पर कार्यवाई कर दूसरे पक्ष के उपर कार्यवाई नही की गई। जिसके लेकर समस्त बहुजन समाज में आक्रोश है। जिसको लेकर मुस्लिम इंतजामिया कमेटी जिला नीमच के अध्यक्ष गुलाम रसूल पठान अपनी टीम के साथ 25 सितम्बर को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय मंदसौर पहुंचेगे और मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होंगे।