BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<     KHABAR : कल झरनेश्वर महादेव में सजेगा भारत विकास.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026.. <<     KHABAR : दुख की घड़ी में प्रशासन का सहारा, तीन पीड़ित.. <<     REPORT : डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     BIG NEWS : ससुराल पक्ष पर अपहरण और मारपीट का आरोप, शव.. <<     KHABAR : भीलगांव में कावड़ियों के लिए सेवा शिविर,.. <<     KHABAR : 19 वर्षों से जारी जनकल्याण कावड़ यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 2:42 pm
KHABAR : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष अंजना पंवार को भारतीय मजदुर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले के नेतृत्व में सफाई कर्मचारीयों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अंजना पंवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मध्यप्रदेश के सभी सफाई कर्मचारीयों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़े जाने व सफाई कर्मचारीयों को सफाई करते समय धुल मिट्टी व कई प्रकार के जहरीले पदार्थों से कीटाणुओं के शरीर में प्रवेश करने से अल्प आयु में ही कर्मचारी कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं जिससे आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके। साथ ही सफाई कर्मचारीयों के पुर्नावास के लिए जो शिक्षित कर्मचारी हैं जो कि शिक्षित होने के बावजूद सफाई कार्य कर रहे हैं ऐसे सफाई कामगारों को शिक्षा के आधार पर सम्मान जनक कार्य दिया जावे और उनके बच्चों के लिए शासन प्रशासन द्वारा नि:शुल्क कंप्यूटर मॉनिटरिंग कोर्स की व्यवस्था अलग से की जाये। जिससे की उनके बच्चों में भी शिक्षा का भाव पैदा होकर शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। शासन द्वारा उनके बच्चों व महिलाओं के लिए भी स्वरोजगार मेलो का आयोजन किया जावे ताकि शासन द्वारा चलाई जा रही अनूसूचित जाति वर्गों की विशेष योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उद्योगों की ओर अग्रसर हो सके। सफाई कर्मचारी जो कि आवासहीन होकर जिनके स्वयं के मकान नहीं है ऐसे कर्मचारियों के लिए एक विशेष कॉलोनी काटने का प्रावधान लागू कर शासन के नियम अनुसार मकान बनाकर देने के साथ साथ नियम अनुसार किस्ते व लोन और सब्सिडी का लाभ दिलवाया जावे। जिससे उनके स्वयं के मकान का सपना साकार हो सके। सफाई कर्मचारियों के सेवानिवृत होने के बावजूद भी कई नगरीय निकायों में पेंशन प्रकरणों का अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है जिससे की सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को परिवार का भरण पोषण करने में परेशानियां उत्पन्न हो रही है जिसका निराकरण भी जल्द से जल्द होना चाहिए। सफाई कर्मचारी वित्त विकास से संबंधित समस्त योजनाओं का लाभ भी सफाई कर्मचारीयों के परिवार को मिल सके और उद्योग लगाने जैसी कई योजनाओं का लाभ पा सके। सफाई कर्मचारियों के वेतन में से शासन के द्वारा जो ईपीएफ काटा जाता है उसका लाभ भी नगरपालिका कर्मचारीयों की त्रुटि की वजह से उनको नहीं मिल पा रहा है जिसे भी नगरपालिका को आदेशित कर एक विशेष शिविर का आयोजन कर सफाई कर्मचारीयों के ईपीएफ आईडी में की गई त्रुटि का समाधान अतिशीघ्र कराये जाने एवं सफाई कर्मचारियों को ईपीएफ पोर्टल से राशि निकालने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना होते हुए उसका लाभ सफाई कर्मचारीयों को मिल सके। 
इस ज्ञापन के माध्यम से राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ ने सफाई कर्मचारीयों की उपर दर्शायी सभी मांगों का जल्द से जल्द निराकरण किये जाने की मांग की। 
इस अवसर पर राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रोहित नरवले, जिला सलाहकार व कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, वार्ड नंबर 8 के पार्षद दुर्गा शंकर, करण नकवाल, यश पथरोड़, वाल्मीकि अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नवीन घावरी, केसरिया हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, मीडिया प्रभारी गिरधारी यादव, मोहित नकवाल, महेंद्र गोडाल, रोहित नकवाल, विशाल घैघट, राहुल मौर्य, विशाल सार्स, लोकेश खरे, सोनू नरवाले, बैजू सरसिया, रोहित जायसवार आदि उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE