BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<     KHABAR : कल झरनेश्वर महादेव में सजेगा भारत विकास.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026.. <<     KHABAR : दुख की घड़ी में प्रशासन का सहारा, तीन पीड़ित.. <<     REPORT : डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     BIG NEWS : ससुराल पक्ष पर अपहरण और मारपीट का आरोप, शव.. <<     KHABAR : भीलगांव में कावड़ियों के लिए सेवा शिविर,.. <<     KHABAR : 19 वर्षों से जारी जनकल्याण कावड़ यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 2:48 pm
NEWS : मातृ सम्मेलन कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, 45 माताओं ने की सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मीराबाई सरस्वती संस्कार केंद्र, मानपुरा चित्तौड़गढ़ पर मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सचिव लादूराम सीरवी, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्या ललिता राठौड़, यशवंत नेगी, सहायक प्रधानाचार्य विद्या निकेतन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलवलकर नगर थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लादूराम सीरवी नें मां का महत्व बताते हुए कहा कि हम सभी की प्रथम गुरु मां होती है जितना कष्ट मां अपनी संतान के लिए सहन करती है संसार में कोई और कोई नहीं कर सकता, एक संतान का भी अपने माता-पिता के प्रति सहज कर्तव्य होता है। पाश्चात्य जीवन शैली के प्रभाव के कारण आज माता-पिता बोझ बनने लगे हैं। संस्कार केन्द्रो के माध्यम से बाल्यकाल से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण किया जाता है।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मेहंदी प्रतियोगिता में यशोदा देवी ने, रुई की बाती बनाओ प्रतियोगिता में सुनीता कुमावत ने, गुब्बारे फूलाओ  प्रतियोगिता में राजेश्वरी मीणा ने तथा प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शांति देवी, सुनीता देवी, शायरी देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर माताओं ने कविता, भजन भी प्रस्तुत किये।
प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली माताओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में कुल 45 माताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संयोजन संस्कार केंद्र संचालक लक्ष्मी कुमावत ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE