BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<     KHABAR : कल झरनेश्वर महादेव में सजेगा भारत विकास.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026.. <<     KHABAR : दुख की घड़ी में प्रशासन का सहारा, तीन पीड़ित.. <<     REPORT : डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     BIG NEWS : ससुराल पक्ष पर अपहरण और मारपीट का आरोप, शव.. <<     KHABAR : भीलगांव में कावड़ियों के लिए सेवा शिविर,.. <<     KHABAR : 19 वर्षों से जारी जनकल्याण कावड़ यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 7:43 pm
BIG NEWS : मेघवाल समाज सेवा समिति में भदवा माताजी में भव्य महासम्मेलन संपन्न, समाज के भामाशाहों ने धर्मशाला और छात्रावास निर्माण के लिए दान की राशि, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। मेघवाल समाज सेवा समिति भादवा माता जिला नीमच के तत्वाधान में मेघवाल समाज सेवा समिति भादवा माता द्वारा सोमवार को भव्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शंकरलाल डाबी सावन द्वारा की गई। मुख्य अतिथि प्रभुलाल सूर्यवंशी प्रदेश अध्यक्ष मेघवाल विकास परिषद द्वारा की गई। सूर्यवंशी द्वारा भादवामाता धर्मशाला हेतु एक कमरा बनाने की घोषणा की गई। इसी तरह समाज के भामाशाह कचरूलाल पंडाजी दीपाखेड़ा जिला मंदसौर द्वारा 200000 रूपए नगद व परिसर में एक हेड पंप लगाना, समाज के शिरोमणि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता श्यामलाल जोगचंद के द्वारा परिसर में एक कमरा निर्माण करने व 100000 रूपए नगद देने की घोषणा की गई। 
इसी तरह 11000 की घोषणा जगदीशचंद्र भास्कर डिप्टी रेंजर मनासा के द्वारा की गई। साथ समाज द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई। 
इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष भेरुलाल मेघवाल गणेशपुरा द्वारा नई समिति अध्यक्ष रामप्रसाद राठौड़ अरनिया देव का समर्थन कर बधाई दी। चार्ज देने व हिसाब देने की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि राकेश जावरिया चीताखेड़ा पूर्व सरपंच व प्रदेश अध्यक्ष युवा मेघवाल समाज संगठन द्वारा समाजजनों से अपील की गई कि धर्मशाला निर्माण और छात्रावास निर्माण में अपना अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करे। राधेश्याम गौरवी जिला अध्यक्ष मेघवाल विकास परिषद मंदसौर, माधवलाल सुवाखेड़ा, सुखानंद धर्मशाला समिति अध्यक्ष कैलाश सूर्यवंशी, युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच जिला अध्यक्ष जगदीश मेघवाल सेमली चंद्रावत, जिला अध्यक्ष मेघवाल समाज संघ, भीम आर्मी जिला प्रभारी आजाद महेश मेघवाल, सम्मेलन में 4000 समाजजन महिला-पुरुष जो मंदसौर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ अन्य जगह से समाजजन उपस्थित हुए। समिति अध्यक्ष रामप्रसाद राठौड़ उपाध्यक्ष प्रभुलाल बामणिया सचिन रमेश बामणिया, बद्रीलाल मेघवाल कोषाध्यक्ष, जगदीशचंद्र मेघवाल संरक्षक, शंकरलाल सावन संरक्षक, सह सचिव ओमप्रकाश गहलोत, समाजजन जगदीश बारूपाल, चंपालाल पिपलोन, शंकरलाल, कारूलाल महागढ़, भंवरलाल कड़ी आन्तरी, घनश्याम पिपलोन, लालूराम रायसिंहपुरा, मुकेश आमलीखेड़ा, दिलीप आमलीखेड़ा, राधेश्याम खेमपुर, वजेराम आंत्री माता, रमेश तालाब पिपलिया सरपंच, किशन चौहान, गंगाराम थडा राजस्थान, शोभाराम पिपलोन, कैलाश शंकर खेती बालमुकुंद इंदौर सहित समाज जन उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE