BREAKING NEWS
KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<     KHABAR : कल झरनेश्वर महादेव में सजेगा भारत विकास.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026.. <<     KHABAR : दुख की घड़ी में प्रशासन का सहारा, तीन पीड़ित.. <<     REPORT : डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     BIG NEWS : ससुराल पक्ष पर अपहरण और मारपीट का आरोप, शव.. <<     KHABAR : भीलगांव में कावड़ियों के लिए सेवा शिविर,.. <<     KHABAR : 19 वर्षों से जारी जनकल्याण कावड़ यात्रा,.. <<     सावन में शिवभक्ति का जुनून, बमनाला से.. <<     KHABAR : दो साल बाद बदली जिम्मेदारी, जिला हॉकी संघ.. <<     KHABAR : सड़क पर मोबाइल पर बात करने वालों से बाइक.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 11:38 am
KHABAR : सजेगा मां कालिका का दरबार, सुबह -शाम होगा गरबा रास, 3 को होगी घटस्थापना, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। नवरात्रि पर्व को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई है। मां कालिका माता मंदिर पर 9 दिवसीय मेला लगेगा। मां कालिका के दरबार में प्रतिदिन सुबह 4 से 6 बजे तक गरबा रास होगा। श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा गरबा खेलने वाले बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।


नवरात्रि का पावन श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा परंपरागतउत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मां कालिका माता मंदिर परिसर में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।


ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, सचिव हरीश कुमार बिंदल, प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि 3 अक्टूबर को ब्रह्म मुहूर्त में पंडित शैलेंद्र जोशी द्वारा घट स्थापना की जाएगी। प्रतिदिन सुबह 4 से 6 बजे तक एवं शाम को 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक मां कालिका माता मंदिर परिसर में गरबा रास कर युवतियां एवं महिलाएं माता रानी की आराधना करेगी। 11 अक्टूबर सुबह महाअष्टमी का हवन किया जाएगा। 12 अक्टूबर विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा।


निजी फोटोग्राफरों पर रहेगी रोक
नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन मां कालिका माता दरबार का आकर्षक श्रंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर खुशबू से महकेगा। ट्रस्ट ने यह भी निर्णय लिया कि मंदिर परिसर में कोई भी निजी फोटोग्राफर तथा वीडियोग्राफर गरबा खेलने वाली बालिकाओं के वीडियो अथवा फोटो नहीं ले पाएंगे। बैठक में विभिन्न समितियां का भी गठन किया गया।


3 हजार बालिकाएं करेगी गरबा रास
कालिका माता मंदिर में 3 हजार युवतियां एवं महिलाएं गरबा रास करेगी। रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। मंदिर परिसर स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक गरबा खेलने वाली बालिकाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। अभी तक 600 से अधिक बालिकाओं का पंजीयन हो चुका है। ट्रस्ट ने गरबा करने वाली माता, बहनों से आग्रह किया है कि वह परंपरागत भारतीय परिधान पहन कर ही गरबा खेलने आए। रजिस्ट्रेशन के दौरान मंडल कार्यकर्ता प्रेमलता कसारा, वीणा गोयल, मनोरमा चौहान, मनीष उपाध्याय, पवन राठौड़, चिराग देवड़ा, सागर, मोहनलाल कसारा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE