नीमच। ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी ने इस वर्ष चतुर्थ राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह सप्ताह 17 से 23 सितंबर तक मनाया गया, जिसका विषय एडवर्स ड्रग रिएक्शन और उनके प्रभावों की निगरानी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर संस्थान ने कई गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें सेमिनार, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता शामिल थीं। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर दवाओं की सुरक्षा और उनके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न पोस्टर लगाए। इस अवसर पर छात्रों ने अपने विचार साझा किए और फार्माकोविजिलेंस पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्टता दिखाने वाले छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए। जिसमे पहले स्थान पर विहान जैन एवं ग्रुप, विधि गौड़ एवं ग्रुप, दुसरे स्थान पर पलक सेन एवं ग्रुप, चंचल कुन्थ्वाल एवं ग्रुप तथा तीसरे स्थान पर सार्थक चौहान एवं ग्रुप, कृष्णकुमार गोयल एवं ग्रुप रहे। अन्य सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।
कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता की निर्णायक के रूप में डॉ चंचल पांचाल, (विभागाध्यक्ष बायोटेक्नोलॉजी विभाग, बालकवि बैरागी महाविध्यालय) उपस्थित रहे I डॉ चंचल पांचाल, जिन्होंने फार्माकोविजिलेंस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, दवाओं का सही उपयोग और उनकी निगरानी हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
संस्था के प्राचार्य डॉ मंगल सिंह पंवार ने कहा, हमारा उद्देश्य न केवल शिक्षा देना है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी फैलाना है। इस सप्ताह के माध्यम से हम छात्रों को फार्माकोविजिलेंस के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। औषधि निगरानी के तहत दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों की रिपोर्टिंग एक जिम्मेदारी है, जिसे सभी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को निभाना चाहिए। इससे न केवल दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने में मदद मिलती है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन अनिल चौरसिया, यूनिवर्सिटी चांसलर डॉ माधुरी चौरसिया, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव चौरसिया, ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर डॉ गरिमा चौरसिया, यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर डॉ प्रशांत शर्मा एवं संस्था के प्राचार्य डॉ मंगल सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल स्वास्थ्य की कामना की।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रो सपना व्यास एवं प्रो सिद्धार्थ कोठारी के तत्वाधान में संपन्न हुए।