मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कंजार्डा चौकी के गांव नवलपुरा में अल सुबह 04 बजे घर से उठकर बाड़े में गाय-भेंसो का दूध निकालने गई 18 वर्षीय युवती को जहरीले जानवर ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्राम पंचायत पलासिया के सरपंच कालूराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत अंतर्गत आने वाले गांव नवलपुरा की रहने वाले सोनू पिता लक्ष्मण गुर्जर उम्र 18 वर्ष सोमवार सुबह 04 बजे करीब घर से उठकर बाड़े में गाय भैंसों का गोबर चारा पानी और दूध निकालने गई थी। अंधेरे में अचानक जहरीले जानवर ने उसे काट लिया। परिजन समय रहते उपचार के लिए उक्त युवती को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर निकले लेकिन बीच रास्ते में ही उक्त युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं शासकीय अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। कंजार्डा चौकी प्रभारी सरदार सिंह ने मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर मामला जांच में लेते हुए मृतक युवती के शव का शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द किया। अचानक हुई घटना से परिजनों में शोक की लहर छा गई।
वॉइस ऑफ़ एमपी की टीम सभी पाठकों से अपील करता हैं कि बरसात के दिनों में काफी जहरीले जानवर बाहर विचरण करते हैं। इनके बिल और छुपने की जगह बंद होने से घर बाड़े और सुखी जगह अपना डेरा बना लेते है। ऐसे में सावधानी बरते और किसी जहरीले जानवर के काटने या अथवा शंका होने पर समय रहते उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचे और उपचार करवाए।