मनासा। मनासा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मोकलपूरा के समीप मंगलवार सुबह खेतों पर जाने वाले मार्ग पर बने स्टाप डेम पर दो विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिए। जिससे स्टाप डेम के आसपास खेती किसानी का कार्य करने वाले किसानों में दहशत का माहौल बन गया।
मनासा निवासी किसान भेरूपाल ने बताया कि मनासा बायपास रोड के ट्रेंचिंग ग्राउंड रोड से होकर मोकालपुरा जाने वाले मार्ग पर खेत के पास बने स्टाप डेम पर सुबह दो मगरमच्छ देखे गए। हमारे खेत भी स्टाप डेम के पास ही है साथ ही कई और किसानों के खेत पर जाने का रास्ता भी उसी स्टाप डेम के पास नाले से होकर गुजरता है। ऐसे में लोगो में भय का माहौल है। भेरूपाल ने उक्त जानकारी वन विभाग को दी है ताकि समय रहते दोनो मगरमच्छ को पकड़ गांधीसागर जलाशय में छोड़ा जा सके।