BREAKING NEWS
KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<     KHABAR : कल झरनेश्वर महादेव में सजेगा भारत विकास.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026.. <<     KHABAR : दुख की घड़ी में प्रशासन का सहारा, तीन पीड़ित.. <<     REPORT : डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     BIG NEWS : ससुराल पक्ष पर अपहरण और मारपीट का आरोप, शव.. <<     KHABAR : भीलगांव में कावड़ियों के लिए सेवा शिविर,.. <<     KHABAR : 19 वर्षों से जारी जनकल्याण कावड़ यात्रा,.. <<     सावन में शिवभक्ति का जुनून, बमनाला से.. <<     KHABAR : दो साल बाद बदली जिम्मेदारी, जिला हॉकी संघ.. <<     KHABAR : सड़क पर मोबाइल पर बात करने वालों से बाइक.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 4:44 pm
KHABAR : श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर की ज्ञापन यात्रा 25 को, श्री तिरुपति बालाजी देवस्थान में प्रसाद मामले में करेंगे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। श्री परशुराम सेना एवं युवा सेना के सभी जिला पदाधिकारी, इकाइयों के पदाधिकारी एवं सभी सदस्य 25 सितंबर की शाम 4 बजे श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान से निकलने होने वाली “ज्ञापन यात्रा” में शामिल होंगे।


श्री तिरुपति बालाजी देवस्थान में प्रसाद के लड्डू में पशु की चर्बी और मछली के तेल की मिलावट का घोर कृत्य समस्त सनातन धर्म पर गहरा आघात है। इसके लिए जिम्मेदार दोषियों को क्षमा नहीं किया जा सकता। श्री परशुराम सेना, मध्यप्रदेश इस कृत्य के लिए जिम्मेदार दोषियों को सजा दिलाने के लिए देशव्यापी आन्दोलन के समर्थन में मध्यप्रदेश में भी आदोलन करेगी।


श्री परशुराम सेना के अध्यक्ष पं.दीपक शर्मा प. मोनेश जोशी ने बताया कि इसी श्रृंखला में 25 सितंबर को पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग से कलेक्टर ऑफिस तक जाने वाली “ज्ञापन यात्रा” में परशुराम सेना के साथी भी सम्मिलित होंगे एवं इस घोर कृत्य के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। सभी ब्राह्मण बंधु एवं सनातन हिंदू धर्म धर्मावलंबियों से आग्रह है किया है कि वह भी इस ज्ञापन यात्रा में शामिल होकर सनातन धर्म पर हुए इस कुठाराघात का विरोध करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE