चित्तौडग़ढ़। एक शाम श्री हनुमान जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति (रजि) द्वारा किया गया।
सचिव सुरेश बाँगड़ एवं नरेंद्र न्याती ने बताया कि श्री खाटू नरेश के आशीर्वाद से समिति द्वारा एक शाम हनुमान जी के नाम एक ऊर्जा प्रवाह कार्यक्रम करने के लिए मेमोरी किंग के नाम से प्रसिद्ध नवीन अग्रवाल गर्ग मुंबई को आमंत्रित किया गया।
नवीन अग्रवाल ने लाइव कार्यक्रम कर बताया कि श्री हनुमान चालीसा चौपाई का चमत्कारी प्रयोग कर मानव शरीर में व्याप्त रोगों को दूर करके कैसे जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि-पारिवारिक खुशहाली लाई जाये और मानसिक-शारीरिक ऊर्जा का शरीर में उच्चतम स्तर पर कैसे संचार हो इसके अनेक लाइव उदाहरण देकर उपस्थित सभी श्रोताओं को लाभान्वित किया। नगर परिषद पार्षद मनोज मेनारिया ने मुख्य अतिथि नवीन अग्रवाल का मेवाड़ी पाग और उपरना पहनाकर साथ ही भीलवाड़ा के गौरव माहेश्वरी, रमेश चंद्र न्याती ने उपरना पहनाकर अभिनन्दन किया। श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति के संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय (पूर्व सेवानिवृत डीवाईएसपी), जगदीश सोनी, अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र सोनी, सचिव सुरेश बॉगड, रमेशचन्द्र सोनी, नरेंद्र न्याती, दीपक सोनी, रतन टेलर, कैलाश तुन्गारिया, भारत सोनी, कृतिक अग्रवाल, हीरालाल प्रजापत, मोहन वैष्णव, मनोज सोनी, जगदीश टेलर, देवेंद्र सोनी, राजू टेलर, अंकित सोनी, पवन छिपा, शुभम-शिवम तनेजा सहित श्री श्याम चाकर महिला परिवार की सभी महिलायें उपस्थित रहे।