मनासा। मंगलवार की देर शाम 8 बजे करीब मनासा-नीमच रोड पर मजदूरों को मनासा छोड़कर आमलीखेड़ा जा रही एक तूफान गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई।
मिली जानकारी अनुसार नीमच सिटी थाना क्षेत्र के गांव आमलीखेड़ा निवासी रामचंद्र पिता भंवरलाल भाटी अपनी गाड़ी तूफान से कृषि कार्य के लिए आए मजदूरों को देर शाम मनासा छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी नीमच-मनासा रोड पर सावन के समीप गोवर्धन गौशाला के पास अचानक शॉर्ट शर्किट की वजह से तूफान गाड़ी में आग लग गई। वहीं रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की मदद से समय रहते आग पर काबू पाया गया। नहीं तो बड़ी अनहोनी घटना हो सकती थी। हालाकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई। आग के कारण तूफान गाड़ी का इंजिन पूरी तरह जल गया।