सिंगोली। नगर में तिवारी एवं बिल्लु परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव के आठवें दिन समापन पर भागवत कथा के प्रसिद्ध कथावाचक भागवताचार्य श्री कोश्लेन्द्र महाराज ने 24 सितंबर मंगलवार की सुबह में निकटतम तीर्थ स्थल मां बसदेवी माता जी में पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया एवं कछाला स्थित नारायण गौशाला का दौरा कर गायों को गुड़ व चारा खिलाया एवं गौशाला समिति के सदस्यों से मुलाकात कर वहां की व्यवस्थाओं को जाना।
समिति अध्यक्ष शंकर लाल धाकड़ व कोषाध्यष रांगलाल धाकड़ द्वारा महाराज जी का स्वागत अभिनंदन कर श्रीफल शाल ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया। समिति सदस्यांे ने गौशाला का भ्रमण कर वहा की व्यवस्थाओं के बारे में महाराज जी को विस्तार से बताया। समिति सदस्यों ने आगामी दिनों में एक कथा गौशाला में करने का निवेदन किया। इस मौके पर इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, स्थानीय समाज सेवी महेश तिवारी, पवन शर्मा, सौरभ तिवारी, चिमन पितलिया के साथ बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।