मनासा। 29 सितम्बर रविवार को रक्तदाता क्लब मनासा की नवगठित टीम यंगिस्तान द्वारा अपने जीवनकाल में प्रथम बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओ के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में जो भी रक्तदाता व रक्त विरांगना अपने जीवनकाल का प्रथम रक्तदान करना चाहते हैं वे 29 सितम्बर रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच शासकीय चिकित्सालय मनासा में पहंुचकर रक्तदान कर सकते हैं।