BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 5:48 pm
KHABAR : श्री अग्रसेन जयंती समारोह की आज से शुरूआत, 6 दिवसीय होंगे कार्यक्रम, निकलेगी शोभा यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। श्री पंचान अग्रवाल समाज अपने आराध्यदेव श्री अग्रसेन जी महाराज का 5149वां जयंती वर्ष धूमधाम से मनाएगा। 6 दिवसीय आयोजनों की शुरूआत आज 28 सितंबर की शाम ‘तेरा मेरा याराना’ प्रतियोगिता से होगी।


समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया अग्रसेन जंयती के उपलक्ष्य में 3 अक्टूबर तक 6 दिवसीय अनेक कार्यक्रम होंगे। खाटू श्याम भजन संध्या होगी तो अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। गरबा रास का आयोजन भी किया जाएगा।


समाज प्रमुख शांतिलाल चौधरी, महेश अग्रवाल, महेश गोयल ने बताया कि लगभग 40 वर्षों से अधिक समय से समाज द्वारा अपनी परंपरा का निर्वाह करते हुए शोभायात्रा माणकचौक स्थित गोपालजी का बड़ा मंदिर से निकाली जा रही है। जो कि डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, गणेश देवरी, चांदनी चौक, चौमुखी पुल होती हुई धनजी बाई का नोहरा स्थित समाज के मांगलिक भवन पर समारोह के रूप मैं परिवर्तित होगी। यहां पर एसएम अग्रवाल की स्मृति में प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।


आज इस कार्यक्रम से शुरू होगी शुरूआत
महोत्सव की शुरूआत शनिवार शाम को तेरा मेरा याराना दोस्ती कार्यक्रम से होगी। श्री पंचान एकता वूमेंस क्लब द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता शाम 7.30 बजे से होगी। कार्यक्रम संयोजिका निकिता व लता अग्रवाल ने बताया प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित होगी। प्रथम वर्ग में 5 से 15 वर्ष तक एवं दूसरे वर्ग में 16 वर्ष से ऊपर सभी भाग ले सकते है।


कल लगेगा अग्रसेन आनंद मेला
29 सितंबर को श्री अग्रसेन आनंद मेला लागाया जाएगा। मेला बरबड़ स्थित बड़ा हनुमानजी का मंदिर पर संध्या 4 बजे से होगा। श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित इस मेले मैं सभी आयु वर्ग के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए जाएंगे। प्रातरू 11 बजे परिसर स्थित गोशाला पर गोसेवा की जाएगी।


30 सितंबर को गरबा रास, 1 अक्टूबर को नोट पैकिंग, सलाद डेकोरेशन आदि विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 2 अक्टूबर को यंग फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा श्री खाटू श्याम भजन संध्या का किया जाएगा।


3 अक्टूबर अग्रसेन जयंती पर प्रातः 10.30 बजे कलश स्थापना, शाम 6.30 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रम धनजी बाई का नोहरा स्थित समाज के मांगलिक भवन पर आयोजित होंगे। समाजजनों ने समाज के लोगों से आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE