BREAKING NEWS
KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 6:44 pm
KHABAR : नहीं रहे हाजी निसार मसूदी कबाड़ी, मक्का मदीना में 15 अगस्त 2018 को हाजी साबिर मसूदी के साथ लहरा चुके हैं भारत का तिरंगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शेख मसूदी समाज के वरिष्ठ हाजी निसार अहमद मसूदी कबाड़ी का 73 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। उन्हे शनिवार की सुबह 11,30 बजे हृदयाघात होने से एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहा उपचार के दौरान हाजी साबिर मसूदी से कलमा सुनते सुनते दम आख़िर हुआ। शेख मसूदी समाज के वरिष्ठ और नमाज के पाबंद निसार अहमद मसूदी सभी वर्ग में शामिल रहकर हंसमुख मिलनसार तथा काफ़ी धार्मिक प्रवति व्यक्ति के थे। बता दें कि वह नीमच के मरहुम शेरा कबाड़ी, मरहुम उमर कव्वाल के छोटे भाई थे। वह अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं।

उल्लेखनीय है कि हाजी निसार अहमद मसूदी ने सन 2018 में सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद हाजी साबिर मसूदी के साथ मक्का मदीना में हज-ए-बेतुल्लाह पर भी थे। जहां उन्होंने  इस दौरान हाजी साबिर मसूदी के साथ 15 अगस्त 2018 को मक्का मदीना में भारत की आन, बान और शान के लिये वहां देश की अमन चौन और भाईचारे की दुआओं के साथ देशहित में भारत का तिरंगा झण्ड़ा शानो शोकत के साथ लहराया था।

उनकी मय्यत शनिवार की शाम 7.30 बजे उनके निज निवास स्थानीय बड़ी मण्डी से निकाली गई। जहां रात्री 8.30 बजे स्थानीय जामा मस्जिद में नमाजे जनाजा पढ़ाई गई। जिसके पश्चात महू रोड़ स्थित शेरे खामोशा में उन्हें सुपुर्द खाक किया गया। उनकी मय्यत में महू, इंदौर, रतलाम, खाचरौद, महिदपुर, मंदसौर, मल्हारगढ़, जावरा, निम्बाहेड़ा, उदयपुर, कोटा के अलावा नीमच के तमाम समाजजन एवं चिर परिचित लोग मय्यत में शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE