BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2024, 10:55 am
NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जेके सीमेंट में किया गया सघन पौधारोपण, उपस्थितों को बताया हरियाली का महत्व, दिलाया सुरक्षा का संकल्प, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट की निंबाहेड़ा माइंस स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम खान सुरक्षा महानिदेशालय उत्तर पश्चिमी अंचल, उदयपुर एवं खान सुरक्षा महानिदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर एवं अजमेर-2 के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
जे.के. सीमेंट के माइंस हेड यतेंद्र शर्मा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में उप महानिदेशक खान सुरक्षा उत्तर पश्चिमी अंचल उदयपुर के आर टी मंडेकर एवं जे. के. सीमेंट लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और सीएफओ अजय कुमार सरावगी, जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा एवं मांगरोल के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, कमर्शियल हेड अजय गर्ग, एच. आर. हेड प्रभाकर मिश्रा, टेक्निकल हेड निंबाहेडा राजेश सोनी, टेक्निकल हेड मांगरोल मुरली मनोहर लड्‌ढा के साथ-साथ ही बड़ी संख्या मेंअधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर बायो डायवर्सिटी पार्क में 134 पौधों का पौधारोपण किया गया सभी ने बायो डायवर्सिटी पार्क का अवलोकन किया एवं पर्यावरण संरक्षण के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा मांगरोल के माइंस हेड  यतेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन के लिए जे के सीमेंट की निंबाहेड़ा लाइम स्टोन माइन्स स्थित क्षेत्र को बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। 50 हेक्टर में फैले इस बायोडायवर्सिटी पार्क का विकास तीन चरणों में किया जाना प्रस्तावित है। प्रथम चरण में अभी तक 20 हेक्टर एरिया विकसित किया जा चुका है जिसमें विभिन्न प्रजातियों के 6000 पौधे लगाए जा चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE