चौमहला। गंगधार उपखण्ड क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रुक रुक कर हो रही बरसात से आस पास क्षेत्र में किसान हुए मायुस बारिश के चलते कई गांवों में सोयाबीन सहित अन्य फसल खराब होने से किसानों को इसकी चिन्ता सता रही क्षेत्र के किसानो ने बताया की पिछले 4 दिन से लगातार रुक रुक कर बरसात का दौर जारी है लगातार बारिश से खेतो में पानी भर गया जिससे खड़ी और कटी हुई फसलों को नुकसान हो रहा किसानो ने कहा कि बुआई से लेकर कटाई तक 10 हजार रुपए प्रति बीघा खर्च हो जाता है लेकिन इस बरसात से फसल प्रभावित होने से किसानों को मार पड़ रही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक और सांसद को सर्वे करवा कर किसानो को उचित मुआवजा राशि दिलवाना चाहिए इस स्थिति के चलते किसानो के सामने सरकारी कर्ज चुकाने की भी मुसीबत खड़ी हो गई।