BREAKING NEWS
KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<     NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : सोशल मीडिया पर देखी सेवा की मिसाल, 230.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<     KHABAR : बीमार पत्नी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय.. <<     KHABAR : शिवपुरी में पत्नी और नाबालिग बेटी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2024, 4:32 pm
KHABAR : नीमच में भारतीय किसान संघ का हल्ला बोल, अतिवृष्टि से हुए फसलों को नुकसान, बीमा और राहत राशि देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर कार्यालय पर सोमवार दोपहर को भारतीय किसान संघ जिला नीमच इकाई के बैनर तले बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि एसडीएम ममता खेड़े को दिया।

ज्ञापन के माध्यम से भारतीय किसान संघ ने बताया कि बीते दिनों जिले में अतिवृष्टि हुई है। जिसके चलते खेतों में खड़ी और कुछ किसानों की कटाई हुई फसल को नुकसान पहुंचा है। इस आर्थिक नुकसान से किसान चिंतित है। ऐसे में किसानों की चिंता को ध्यान में रखते हुए।

भारतीय किसान संघ के मांग की है कि शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान दें और जल्द से जल्द फसल नुकसानी का आकलन करवाए। भारतीय किसान संघ ने किसानों को फसल बीमा और राहत राशि दिए जाने की मांग ज्ञापन में की है। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र धाकड़, सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE