गुना। म्याना में मां मढ़ी मंता मैया मंदिर के सिगर पर चढ़ने वाले कलश की बोली श्री जगदंबिका सेवा समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में प्रारंभ की गई, सर्व प्रथम म्याना के सादर बाजार में सभी म्याना एवं म्याना के आसपास के लोग एकत्रित हुए मां मढ़ी मंता माताजी के चित्र पर पूजन अर्चन कर कलश रखा गया, बोली को विनोद सोनी द्वारा सर्व प्रथम 21 हजार रुपए कान्हा साहू ने प्रारंभ की, इसके बाद म्याना ओझा परिवार, खटीक परिवार, भदौरिया परिवार एवं अन्य लोगो ने कलश की बोली बढ़ाना प्रारंभ किया, अंत में बोली 52501 रु पर जाकर भदौरिया परिवार के पास जाकर रुकी भदौरिया परिवार के सदस्य भूपेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि म्याना की आराध्य देवी के साथ साथ मां मढ़ी मंता माता जी हमारी कुल देवी है हमारे परिवार जनो के मन की इच्छा थी कि हमारे हाथों द्वारा मातारानी की सिगर पर कलश चढ़े और मातारानी ने सभी म्याना वासियों के समर्थन द्वारा हमें कलश चढ़ाने का सौभाग्य दिया है।