मनासा। गौ माता में लंपी वायरस बीमारी का प्रकोप फिर से नजर आने लगा है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग से पशुओं को लंपी वायरस का टीका लगाने व अन्य बेहतर इंतजाम करने के लिए गुजारिश की है। ग्रामीणों ने बताया की पूर्व में भी इस बीमारी से कई पशु मर गए थे और कई पशु तो अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। इसीलिए प्रशासन के जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।