नीमच। सामाजिक न्याय एवं नि शक्त जन कल्याण विभाग के निर्देशानुसार व म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर व ब्लॉक समन्वयक महेंद्र सिंह भाटी के मार्गदर्शन में मनासा ब्लॉक के सेक्टर 02 में नवांकुर संस्था नया जीवन फाउंडेशन द्वारा ग्राम बालगंज में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को माला पहना कर व श्रीफल देकर वृद्धजनों का सम्मान किया गया। संस्था संयोजक नरेंद्र चौहान द्वारा बताया गया कि युवाओ को वृद्धजनों की सेवा और सम्मान करने व वृद्धजनों के अनुभव का लाभ उठाकर, कैसे हम अपने जीवन को सहज और सरल बना सकते है। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता व नशा मुक्त अभियान की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर नया जीवन फाउण्डेशन से नरेंद्र चौहान, रोशन सिंगावत व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव व ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।