BREAKING NEWS
BIG NEWS : शिक्षा, लोकतंत्र और अधिकारों की मांग को.. <<     KHABAR : बाघ संरक्षण के लिए नौ दिवसीय अभियान,.. <<     भाभरा में सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐतिहासिक.. <<     JOB : युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54.. <<     KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : खेत बना काल, करंट लगने से जनपद अध्यक्ष.. <<     दतिया में मंच से गरजे पीसीसी चीफ जीतू.. <<     शाजापुर के जामनेर में पहली बारिश ने खोली.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत,.. <<     खरगोन में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के.. <<     KHABAR : 3 किमी पैदल स्कूल जाने को मजबूर छात्र,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा, तस्कर की.. <<     मुरैना में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा जनजागरण.. <<     BIG NEWS : एमपी में मेहरबान हुआ मानसून, मौसम विभाग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 1:58 pm
BIG REPORT : बीजेपी प्रदेश महामंत्री बोले- कांग्रेस जहां हारी फिर नहीं जीती, इंदौर महानगर की संगठन कार्यशाला में शक्ति केंद्रों-मंडलों में बैठकों का शेड्यूल तय, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। जावरा कंपाउंड में बुधवार को आगामी संगठन चुनाव को लेकर इंदौर महानगर की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री और इंदौर महानगर चुनाव अधिकारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि पूरे देश में इंदौर एवं मध्य प्रदेश का नाम सदस्यता में नंबर वन आया है।


भारतीय जनता पार्टी एक आंतरिक लोकतंत्र व्यवस्था से चलने वाली पार्टी है, जिसके लिए प्रत्यक्ष 6 वर्ष में संगठन पर्व मनाया जाता है। इसके माध्यम से प्राथमिक सदस्य बनाकर भाजपा परिवार को विस्तार देना और निर्वाचन के माध्यम से संगठन की नई संरचना की जाती है। निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बूथ से लेकर मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी का सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है।


रावत ने आगे कहा कि, ऐसे पात्र कार्यकर्ता जो सक्रिय सदस्य बनने से छूट गए उन्हें एवं मातृशक्ति सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सक्रिय कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्यता दिलवाने की चिंता मंडल अध्यक्षों को करनी चाहिए। आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रावत ने कहा कि शक्ति केंद्र संगठन सहयोगियों की भी नियुक्तियां जल्द की जाएगी। 7, 8 एवं 9 नवंबर को मंडलों की कार्यशाला होना है उसके पश्चात 12, 13 एवं 14 नवंबर को शक्ति केंद्रों की बैठके आयोजित होंगी।


कांग्रेस जहां हार जाती है वहां फिर नहीं जीतती
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बूथ पर अध्यक्ष का निर्वाचन एवं समिति का गठन व्यावहारिक एवं लोकतांत्रिक रूप से करना है। आंतरिक लोकतंत्र के कारण ही भाजपा का संगठन इतना सशक्त है कि जहां भाजपा विपक्ष में होती है वहां सरकार में आती है और सरकार बनी रहती है। वहीं कांग्रेस जहां हार जाती है वहां फिर नहीं उठ पाती। रावत ने यह भी कहा कि जिस तरह प्राथमिक सदस्यता में इंदौर देश में नंबर वन आया है वैसे ही सक्रिय सदस्यता में भी इंदौर नंबर वन बनेगा।


बीजेपी आंतरिक लोकतंत्र को जीवित रखने वाला संगठन
कार्यशाला में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत प्राथमिक सदस्य और उसके पश्चात सक्रिय सदस्य बनाकर संगठन चुनाव के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी संगठन के आंतरिक लोकतंत्र को जीवित रखने वाला राजनैतिक संगठन है। भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर ने प्राथमिक सदस्यता मे रिकॉर्ड बनाया है, जिसका श्रेय देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE