BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा जनजागरण.. <<     BIG NEWS : एमपी में मेहरबान हुआ मानसून, मौसम विभाग.. <<     KHABAR : एपमी में मुर्दों को भी सुकून नहीं, भारी.. <<     KHABAR : पहली बारिश में ही 32 लाख की पुलिया धंसी,.. <<     KHABAR : नीमरानी में सूने मकान को चोरों ने बनाया.. <<     KHABAR : तलाई वाले बालाजी से शुरू हुई यात्रा, भगवान.. <<     इंद्रदेव को मनाने सड़कों पर उतरा सर्व समाज,.. <<     VIDEO NEWS: पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला! फास्ट.. <<     VIDEO NEWS: आधी रात तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू थार ने.. <<     VIDEO NEWS: "मैदान बचाओ" आंदोलन तेज,सीएम राइज स्कूल.. <<     KHABAR : शाजापुर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम रेल.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 3:49 pm
BIG REPORT : नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 11 साल से लोकायुक्त में बीजेपी के मंत्रियों-समर्थक अफसरों की फाइल दबी, उपचुनाव में षड्यंत्र का भी लगाया आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा हैं। उन्होंने कहा कि 11 साल से लोकायुक्त में बीजेपी के मंत्रियों और उसके समर्थक अधिकारियों के भ्रष्टाचार की फाइलों के प्रतिवेदन दबे हुए हैं। लेकिन अभी तक सरकार ने उसे विधानसभा के पटल पर नहीं रखा है। यही नहीं सरकार श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा का उपचुनाव षड्यंत्र कर जीतना चाहती है।


शुक्रवार को ग्वालियर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक, जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहें। उमंग ने कहा कि सरकार ने षडयंत्र पूर्वक वन विभाग के ही उप सचिव किशोर कान्याल को श्योपुर का कलेक्टर बनाकर भेजा है। जिन्हें मंत्री रामनिवास रावत का पक्ष लेने की सरकार ने हिदायत दी है।


उपनेता प्रतिपक्ष ने की शिकायत
इसलिए उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने चुनाव आयोग को इसके बारे में शिकायत की है और श्योपुर कलेक्टर किशोर कान्याल को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों पर डॉ मोहन यादव मौन ना रहे। उनके मंत्री ने कहा था कि यदि ग्वालियर वासियों को स्वच्छ पीने का पानी नहीं मिलेगा तो वह बिसलेरी से पानी की सप्लाई करेंगे। लेकिन तत्कालीन मंत्री गौरीशंकर बिसेन अब मंत्री नहीं है।


उमंग ने उठाए सवाल
सिंघार ने कहा कि डॉक्टर मोहन यादव को इस दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने ग्वालियर में फूलबाग से किले को जोड़ने वाले रोपवे को तीन बार शिलान्यास के बाद भी अभी तक अमली जामा नहीं पहनाए जाने पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने चंबल से ग्वालियर पानी लाने और ग्वालियर वासियों को सीवर युक्त पानी से निजात दिलाने की भी प्रदेश सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि आप प्रदेश में विकास की बात करें, बेरोजगार की बात करें, जिस तरह आप मंदिर मस्जिद की बात कर और यूपी बिहार घूम कर आप मध्य प्रदेश नहीं चला सकते।


विजयपुर में जीत का किया दावा
वहीं नेता प्रतिपक्ष ने विजयपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के पक्ष में होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी लगी हुई है। पूरे 3 महीने से कांग्रेस के सभी नेताओं के दौरे हो चुके हैं। निश्चित रूप से जीत कांग्रेस पार्टी के पक्ष में रहेगी। वहीं बीजेपी के दावों पर कहा कि भाजपा अपनी सरकार के भरोसे दावा करती है। सरकार के अधिकारियों के भरोसे दावा करती है। बीजेपी अपने भरोसे नहीं करती।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE