BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा जनजागरण.. <<     BIG NEWS : एमपी में मेहरबान हुआ मानसून, मौसम विभाग.. <<     KHABAR : एपमी में मुर्दों को भी सुकून नहीं, भारी.. <<     KHABAR : पहली बारिश में ही 32 लाख की पुलिया धंसी,.. <<     KHABAR : नीमरानी में सूने मकान को चोरों ने बनाया.. <<     KHABAR : तलाई वाले बालाजी से शुरू हुई यात्रा, भगवान.. <<     इंद्रदेव को मनाने सड़कों पर उतरा सर्व समाज,.. <<     VIDEO NEWS: पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला! फास्ट.. <<     VIDEO NEWS: आधी रात तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू थार ने.. <<     VIDEO NEWS: "मैदान बचाओ" आंदोलन तेज,सीएम राइज स्कूल.. <<     KHABAR : शाजापुर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम रेल.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 2:02 pm
BIG NEWS : एमपी में खाद की कोई कमी नहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- बुधनी में जनता, बीजेपी और शिवराज एक है, झारखंड चुनाव और राहुल गांधी के बयान पर कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की उपलब्धता के लिए निरंतर प्रयास जारी है। प्रदेश में कहीं कोई कमी नहीं है, लगातार खाद पहुंचाई जा रही है।


बुधनी मेरी आत्मा- शिवराज सिंह
सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि बुधनी में जनता, बीजेपी और शिवराज एक है। विकास, जनकल्याण का चुनाव है। विकास की गंगा लगातार बही है और बह रही है। बुधनी मेरी आत्मा है, भारी बहुमत से जीतना है।


झारखंड में हार से घबराई कांग्रेस
वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि यहां डबल इंजन स्थापित होगा। झारखंड में वादा खिलाफी का चुनाव है। घुसपैठियों से जनता नाराज है। सहयोगियों के साथ एनडीए सरकार बना रही है। संभावित हार से कांग्रेस घबरा गई है।


राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार
वहीं शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर निशाना भी साधा हैं। उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्र फिर कास्ट है। राहुल गांधी देश को तोड़ने में लगे हैं, देश को बांटने वाले हैं। वे देश हितैषी नहीं हैं। देश को तोड़ने वाले कभी सफल नहीं होंगे।


एमपी और झारखंड में 13 नवंबर को मतदान
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का शोर थम जाएगा। एमपी में बुधनी, विजयपुर सीट और झारखंड में पहले फेस में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड में दूसरा चरण 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE