BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 1:29 pm
BIG NEWS : कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया फर्जी वोट डालने का आरोप, पीसीसी चीफ ने की री पोलिंग की मांग, कहा- दलितों पर हमले को लेकर करेंगे प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया समपन्न हो गई है, लेकिन सियासत अब भी जारी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने विजयपुर में 37 पोलिंग स्टेशनों पर री पोलिंग की मांग की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दलितों के घरों में आग लगाने का वीडियो जारी कर कहा कि हमले को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा।


गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपचुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने विजयपुर में 37 पोलिंग स्टेशनों पर री पोलिंग की मांग की है। पटवारी ने कहा कि बीजेपी के नए भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में नेताओं की मंडी लगती है। जो वादे किए वो आज तक पूरे नहीं हुए। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 100 शिकायतें की। सरकारी कर्मचारियों को बीजेपी का एजेंट बनाया गया। हमने श्योपुर कलेक्टर को लेकर शिकायत की थी। पहले ही कहां था कि राजस्थान से गुंडे आएंगे और आये भी। सरकार खुद कह रही थी कि जो करना है करें, सब निपट लेंगे।


बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
जीतू ने आगे कहा कि आदिवासियों पर हमला हुआ। 37 गांव में आतंक मचाया गया। आदिवासी गांव में प्रशासन ने पर्ची नहीं बांटी। आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुधनी में बूथ पर बैठाया गया। बीजेपी पागल हाथी हो गया है। स्थानीय शासन में बीजेपी के लिए वहां पर काम किया। भाजपा पर फर्जी वोट डालने का भी आरोप लगाया है।


18 नवंबर को राज्यस्तरीय प्रदर्शन- पीसीसी चीफ
पीसीसी चीफ ने कहा कि बाबा साहब की मूर्ति को तोड़ा है, दलितों के घरों में आग लगा दी गई। वहीं जीतू पटवारी ने दलितों के घरों में आग लगाने का वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों पर हमले को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। 18 नवंबर को कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन होगा। ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विजयपुर उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर पार्टी आंदोलन कर स्थानीय पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी।


आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे पटवारी
एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। जहां वे नागपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। पीसीसी चीफ शाम 4 बजे नागपुर पहुंचेंगे। शाम 7 बजे नागपुर की साउथ वेस्ट विधानसभा में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे नागपुर सेंट्रल विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बंटी शेलके के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE