BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 3:53 pm
BIG REPORT : एमपी बीजेपी संगठन चुनाव, 14 से 20 नवंबर तक चलेगा बूथ संगठन पर्व, वीडी शर्मा बोले- 1 करोड़ 65 लाख से ऊपर सदस्य बने, कांग्रेस पर किया पलटवार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में आज से संगठन चुनाव शुरू हुआ। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई। पहला चुनाव राजधानी भोपाल में बूथ नंबर 223 पर हुआ। पहले बूथ पर चुनाव की प्रक्रिया निर्विरोध हुई। बूथ चुनाव के बाद मंडल अध्यक्ष और उसके बाद फिर जिला अध्यक्ष के चुनाव होंगे। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि-अभियान में अब तक 1 करोड़ 65 लाख से ऊपर सदस्य बने हैं। अब बूथ संगठन पर्व की शुरुआत हुई है। 14 से 20 नवंबर तक बूथ संगठन पर्व शुरू हुआ है। बूथ का सक्रिय सदस्य होने के नाते आज बूथ 223 के बूथ निर्वाचन में हिस्सा लिया। हर बूथ पर 3 महिलाएं समितियों में जरूरी हैं। बूथ समितियों से पीएम मोदी के गरीब कल्याण के संकल्प को नीचे तक उतारने का काम होगा।


कांग्रेस के बयान पर किया पलटवार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि- कांग्रेस ने योजना बनाकर आदिवासियों को निशाना बनाया है। कांग्रेस के आपराधिक तत्वों ने हमला किया है। कांग्रेस अब भ्रम फैला रही है। कांग्रेस के षड्यंत्र का पर्दाफाश होगा। बीजेपी गौरव दिवस मना रही है। बाबा साहब का अपमान कांग्रेस ने किया है। बीजेपी ने अंबेडकर और गांधी के विचारों को आगे बढ़ाया है। कांग्रेसी कभी ईवीएम को निशाना बनाते हैं तो कभी अधिकारियों को। ये हमेशा से ही कांग्रेस का चरित्र रहा है। बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वाला कोई भी हो बचेगा नहीं। जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो बौखलाकर ऐसी ही बातें करती है। कहा कि- जीतू पटवारी दिग्विजय सिंह की लाइन पर जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE