BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2024, 5:39 pm
KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जन्म जयंती, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन तत्वावधान में नया बस स्टैंड पर महात्मा गांधी के चबूतरे पर मंगलवार को मनाई गई। 
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर परद्वि द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण अर्पित कर उनके देश के प्रति योगदान एवं जीवन पर प्रकाश डालते हुए  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थी, उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था।  बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर भारत देश के आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  नगर परिषद अध्यक्ष रामकरण सागवारिया ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश की बहुत मजबूत नेता थी उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े करते हुए बांग्लादेश को आजाद कराया। 
मंडलम अध्यक्ष राकेश मेरावत ने कहा कि हमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए भारत देश को आगे बढ़ाना है ।पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि चांदमल राजोरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।  इस अवसर पर पूर्व पार्षद शांतिलाल राठौर, हीरालाल अहिरवार, कमलेश अहिरवार, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष दिलीप राठौड़, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हबीब भाई, जीतू बैरागी ,बाबूलाल गुर्जर, लीलाधर अहिरवार ,अरुण प्रेम सुख  सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता पवन शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में  युवा नेता मनसुख भूत द्वारा आभार माना गया।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE