निम्बाहेड़ा। कोतवाली थाना में पदस्थापित चित्तौड़ी दरवाजा चौकी इंचार्ज एएसआई सूरज कुमार का सर्व व्यापार मंडल निम्बाहेड़ा द्वारा स्थानीय सांवरिया गौशाला में आयोजित स्वागत समारोह में मंडल के संरक्षक नानालाल भूतड़ा के नेतृत्व में अभिनंदन पत्र प्रदान कर व मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
व्यापार मंडल के प्रवक्ता अंकित जैन ने बताया कि निम्बाहेड़ा थाने में पुलिसींग सेवाएं प्रदान की गई वह अद्वितीय है आपके द्वारा विभिन्न (एच.एस) अपराधियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए पकड़ा गया एवं हमेशा विभिन्न अपराधों का आपकी टीम ने शिघ्र खुलासा किया। जिससे जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ भी गौरवान्वीत हुई है आम जन में विश्वास व अपराधीयों में भय राजस्थान पुलिस के इस ध्येय वाक्य को भी चरीत्रार्थ किया है साथ ही निम्बाहेड़ा नगर में शान्ति व्यवस्था कायम करने में अनुकरणीय योगदान रहा है। इस बेहतरीन पुलिस एक्टिविटी के साथ समाज सेवा के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहते है इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सोनी, उपाध्यक्ष बंशीलाल जीवनानी, रामलाल चारण, एस. एस. बंसल (अग्रवाल), अम्मार हुसैन बोहरा, कुलदीप नाहर, राजेश बहरानी, अनिल पगारिया, अनुराग अग्रवाल, रमेश चंद्र सुथार, महामंत्री हर्ष आगार, कोषाध्यक्ष टीकम बाहेती, मंत्री कुशाल गोखरु, राजेश अग्रवाल, रमेश भराड़िया, अंकित लखारा ने स्वागत अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।