खरगोन। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के तत्वावधान में जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में 27 एवं 28 नवम्बर को अंतर महाविद्यालयीन, नोडल स्तरीय खो-खो एवं नेटबॉल स्पर्धा 2024 का आयोजन किया गया। गुरूवार 27 नवम्बर को प्रतियेागिताओं के शुभारंभ अवसर पर डॉ. सुजीत पिल्लई मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि कैप्टन डॉ. मनीष जायसवाल उप निदेशक स्पोर्ट्स, जीएसआईटीएस इन्दौर, मो. जमील खॉन नोडल अधिकारी इन्दौर नोडल, धीरज वर्मा, डॉ. सुखदेव बम्बोरिया, रॉबिन सिंह, स्वपनिल वराडे एवं कोच मैनेजर उपस्थित थे। साथ ही वरिष्ठ रैफरी जितेन्द्र भावसार, विजय वाघ, एवं अन्य रैफरी सहित संस्था के डीन एकेडमिक डॉ. सुनील सुगंधी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिताओं का पारंपरिक पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ किया गया। संस्था के स्पोर्ट्स प्रभारी प्रो. कपिल शाह द्वारा प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर विद्यार्थियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। उन्होनें बताया कि इन्दौर नोडल अंतर्गत 16 तकनीकी शिक्षा संस्थानों के खो-खो स्पर्धा में 290 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। साथ ही नेटबॉल स्पर्धा में 10 संस्थाओं 119 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि डॉ. सुजीत पिल्लई द्वारा विद्यार्थियों से अपने उद्बोधन में कहा कि खो-खो एवं नेटबॉल ऐसे खेल हैं जिसमें उर्जा अधिक होती है एवं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। सभी विद्यार्थी आयोजित स्पर्धाओं में अपनी खेल भावना का परिचय दें। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्व. सुभाष यादवजी के प्रयासों से आज बोरावां शिक्षा के साथ स्पोर्ट्स में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। हमारे खिलाड़ी देश प्रदेश की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर नाम रोशन कर रहें हैं। यह हमारे गर्व का विषय है। पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव एवं मप्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने अपने संदेश में शुभकामनाएॅ प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।