BREAKING NEWS
KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, पिपलिया.. <<     KHABAR : बिस्टान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो.. <<     KHABAR : विटामिन ‘ए’ की खुराक के साथ ‘दस्तक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस नेता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 5:48 pm
NEWS : मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा किया निस्तारण, 53 वाहनों का खुली बोली द्वारा हुआ विक्रय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त किए गए वाहनों का गुरुवार को सदर निम्बाहेड़ा थाने में  जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति द्वारा नीलामी कर निस्तारण किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों से जब्त किए गए 53 वाहनों को पुलिस द्वारा खुली बोली लगा नीलाम किया गया। 17 दोपहिया, 32 चौपहिया व 4 भारी वाहन की नीलामी हुई, इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को करीब 75 लाख रुपये का राजस्व हुआ।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला अफीम का बृहद उत्पादन क्षेत्र होने व राज्य की सीमा से लगा होने के कारण मादक पदार्थों की तस्करी इसी रूट से होकर निकलने की वजह से जिले के कई थानों में मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल वाहनों को माल के साथ जब्त किया गया है। उक्त जब्त वाहनों से जिले के थाने के माल खाना भरे पड़े हुए हैं, थानों में अन्य वाहनों के रखने की व्यवस्था नहीं होने की वजह से उन्हें नियमानुसार निस्तारण किया जाना हैं। 
भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन की अनुपालना व पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशों पर जिला चित्तौड़गढ़ में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त ऐसे वाहन जिनका न्यायालय द्वारा निर्णय हो चुका हो अथवा भौतिक सत्यापन किया गया हो, ऐसे वाहनों के प्रस्ताव पुलिस थानों से मंगवा कर कार्यालय की एमओबी शाखा के प्रभारी गोविंद कुमार, एएसआई मनोज कुमार व स्टाफ एवं लेखा शाखा के कर्मचारियों द्वारा वाहनों को खुली बोली लगाकर नीलाम किया गया।  वाहनों की नीलामी के लिए पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की अध्यक्षता में पाँच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई, जिसमें एएसपी सरिता सिंह, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, सहायक लेखा अधिकारी कैलाश भराडिया व परिवहन निरीक्षक हेमन्त सैनी आदि उपस्थित थे। जिन्होंने खुली बोली लगवा कर वाहनों की नीलामी करवाई।  उक्त नीलामी में जिला चित्तौड़गढ़ के अलावा जिला उदयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, केकड़ी व मध्यप्रदेश तक के बोलीदाता शामिल हुए। एनडीपीएस एक्ट में जब्त 53 वाहनों को गुरुवार को सदर निम्बाहेड़ा थाने पर खुली बोली द्वारा नीलामी की गई। जिनमे सभी 53 वाहनों को उच्चतम बोली द्वारा स्वीकार किया जाकर बोली दाता को अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। 11 वाहनों की बोली नहीं लग पाने की वजह से उन्हें लंबित रखा गया। गुरुवार को 17 दोपहिया, 43 चौपहिया व 4 भारी वाहन की हुई इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को करीब 75 लाख रुपये का राजस्व हुआ।
एसपी जोशी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल जिले में जब्त वाहनो की नीलामी प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जिला चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा गत दो माह में अब तक 143 वाहनों का नीलामी द्वारा निस्तारण किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE