ग्वालियर। देश के सबसे बड़े फोरेस्ट कॉरिडोर यानी चीता कॉरिडोर को लेकर काम तेज हो गया है। इस कॉरिडोर को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि “चीता कॉरिडोर बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जानवरों के लिए अपने शिकार, क्षेत्र और प्रजनन के लिए एक तरफ से दूसरी तरफ जाना बहुत जरूरी है।
यह बहुत अच्छी बात है कि कूनो से लेकर गांधी सागर मंदसौर तक सवाई माधोपुर को छूते हुए चीता कॉरिडोर बनाया जा रहा है, यह बहुत अच्छी बात है” वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा विदेश यात्रा के जरिये करोड़ों के निवेश लाने पर उन्हें बधाई दी। कहा कि “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को मैं इसको लेकर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ऐसे ही उनके नेतृत्व में और मार्गदर्शन में हमारा मध्य प्रदेश बढ़ता जाए। सिंधिया ने कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक में खड़गे द्वारा ऊपर से लेकर नीचे तक संगठन में बदलाव की आवश्यकता के बयान से जुड़े सवाल पर कोई जवाब देते नजर नहीं आए।