गरोठ। कोटड़ा बुजुर्ग के बूथ क्रमांक 227 पर आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। गरोठ मंडल के ग्राम बोलिया और कोटड़ा बुजुर्ग के सम्माननीय भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी संदीप सिंह जादौन ने अपने शब्दों में अटल जी को पूरे मंडल की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी मौके पर सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।