नीमच। उप नगर नीमच सिटी के जूना बाजार स्थित चारभुजा मंदिर में 26 दिसंबर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। समस्त भक्तजन एवं श्री चारभुजा भागवत प्रचार महिला मंडल नीमच सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली भागवत कथा में भागवताचार्य पं. राजेंद्र पुरोहित कथा का वाचन करेंगे। कथा की शुरूआत 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। प्रतिदिन कथा पांडाल में दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक भक्त पहुंचकर धर्मलाभ ले सकते हैं।