नीमच। गरोठ तहसील के ढाकनी गांव की महिला सुगना मेघवाल की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर युवा मेघवाल समाज संगठन के बैनर तले मेघवाल समाज नीमच ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।
साथ ही पिछले दिनों मनासा तहसील के गांव कड़ी में दुर्घटना में भारत मेघवाल की मौत को लेकर डंपर मालिक को ड्राइवर पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। मेघवाल समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए मंदसौर और नीमच जिले की दोनों घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया। मेघवाल समाज का कहना था कि पिछड़ा और दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 6 दिसंबर को ढकनी में सुगना मेघवाल की मामूली बात पर हत्या कर दी गई। मनासा तहसील के गांव कड़ी में भारत मेघवाल की डंपर ड्राइवर की लापरवाही से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही मामले में मेघवाल समाज ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई के साथ एक करोड रुपए मुआवजा और परिजनों को सरकारी नौकरी की मांग की है।