मन्दसौर। जिले की गरोठ तहसील के गाँव ढाकनी में निर्दाेष अनुसूचित जाति (मेघवाल) की महिला सुगना बाई की गोली मारकर हत्या के विरोध में एवं पीड़ित परिवार को न्याय प्रदान करने के संबंध में मेघवाल समाज विकास परिषद ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मंदसौर जिले में अनुसूचित जाति और जनजातियों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की घटनाओं की लगातार बढ़ती जा रही है। विगत दिनों में ग्राम ढाकणी, तहसील गरोठ, जिला मंदसौर में एक मेघवाल समाज (अ.जा.) की महिला सुगनाबाई परिहार (उम्र 52 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा परिवार के अन्य सदस्यों पर भी प्राणघातक हमला किया गया हैं। इस घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है। उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। सभी अपराधियों की अवैध सम्पति को राजसात किया जाए। बन्दुक के लायसेंस को निरस्त किया जाए तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ की मुआवजा राशि, परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान की जाये एवं जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ था। वह जमीन पीड़ित परिवार के नाम से आवंटित की 1-14 जाए।
अतः आपसे अनुरोध है कि पीड़ित परिवार को शीघ्रताशीघ्र न्याय प्रदान करें एवं अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो सके।