नीमच। शहर के टोडरमल चौराहा पर पोरवाल समाज समिति और पोरवाल युवा संगठन के सदस्यों द्वारा नरेंद्र उदिया का भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र उदिया पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। वे आज चुनाव के प्रचार प्रसार हेतु नीमच प्रवास पर आए थे।
गौरतलब है कि 5 जनवरी को पिपलिया मंडी में पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। नीमच आगमन पर ढोल नगाड़े और पुष्प माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुकेश पोरवाल, शांतिलाल पोरवाल, संतोष चोपड़ा, प्रकाश मंडवारिया, बंसीलाल धनोतिया, गोविंद पोरवाल, राजेश फरक्या, ईश्वर लाल धनोतिया, प्रेम नारायण गुप्ता, हरगोविंद दीवान और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।