BREAKING NEWS
BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<     बड़वानी कन्या छात्रावास में हंगामा,.. <<     BIG NEWS : फ्रांस से नीमच तक संस्कृति का संगम, विदेश.. <<     KHABAR : मैहर में वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने के.. <<     KHABAR : आज संपत्ति बांटते हैं, श्रीराम-भरत ने.. <<     सेगांव में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ.. <<     NEWS : गो सेवा और कुरानखानी के साथ मनाया इमरान.. <<     NEWS : संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प रथ.. <<     NEWS : संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर आज.. <<     KHABAR : प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर फैलाया जा.. <<     NEWS : जिलेभर में मनाया जाएगा अखंड भारत संकल्प.. <<     BIG NEWS : मासूमों की आड़ में हो रहा था नशे का.. <<     KHABAR : कांग्रेसियों ने भोपाल नगर निगम दफ्तर.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में शुरू हुआ चिकित्सा कक्ष,.. <<     KHABAR : पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन ने पुलिस सुरक्षा.. <<     KHABAR : महेश्वर में अहिल्या घाट की 80 फीट ऊंची.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2024, 8:10 pm
KHABAR : सिंगोली के निर्भीक गांधी करेंगे, भारतीय सीए संस्थान की रीजनल काउंसिल का नेतृत्व, 7 राज्यों की रीजनल काउंसिल चुनाव में मिली बड़ी जीत, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल चुनाव में सिंगोली के निर्भीक गांधी चुनाव जीत गए है।निर्भीक गांधी अब 7 राज्यों वाली रीजनल काउंसिल के 12 सदस्यों  में सबसे महत्वपूर्ण पद को संभालेंगे। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान एक वैधानिक निकाय है। जिसकी स्थापना संसद के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अधिनियम 1949 के तहत देश में चार्टर्ड अकाउंटेंसी के पेशे को विनियमित करने के लिए की गई थी। चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान की काउंसिल में पहले 3 वर्ष का कार्यकाल होता था, लेकिन इसे बढ़ाकर अब 4 वर्ष कर दिया गया है। काउंसिल सदस्य हेतु हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के मतों की गणना विगत 6 दिनों से कानपुर में चल रही थी। इस चुनाव में सात राज्यों के कुल 28 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से 12 उम्मीदवार  काउंसिल सदस्य के रूप में चुने गए हैं।
बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार घोषित परिणाम में निर्भीक गांधी को सर्वाधिक 2450 वोट मिले है।इस प्रकार निर्भीक गांधी 12 सदस्यीय कमेटी में सर्वाेच्च स्थान पर रहते हुए काउंसिल का नेतृत्व करेंगे। यह कमेटी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय व स्थानीय शाखा का नेतृत्व करते हुए सात राज्यों के विकास में अपना योगदान देगी।
बता दे की निर्भीक गांधी सिंगोली निवासी पूरणमल गांधी के पुत्र है जो 16 वर्ष पूर्व एक चार्टर्ड अकाउंटेंट विद्यार्थी के रूप में भीलवाड़ा गए थे। जहां उन्होंने उत्तरोत्तर प्रगति  करते हुए 6 वर्ष पूर्व चुनाव में अपनी पारी की शुरुआत की। तथा 2022 में संस्थान की भीलवाड़ा शाखा के चेयरमैन बने थे। यह चुनाव जीतने के बाद अब वे सात राज्यों की काउंसिल का नेतृत्व करेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE