मनासा। बुधवार दोपहर 3 बजे करीब मनासा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बाल पथ संचलन निकाला गया। 300 बाल स्वयंसेवकों ने कदमताल मिलाते हुए बाल पथ संचलन में भाग लिया। संचलन बंबई वाली धर्मशाला से प्रारंभ हुआ जो शहर के विजय स्तंभ, सदर बाजार, चौपड़ गट्टा, राम मोहल्ला, मिलावटी गली, रामपुरा नाका, बद्री विशाल मंदिर, जूना साथ होते हुए प्रमुख मार्गों से निकला। पथ संचलन में संघ के गणवेशधारी स्वयंसेवक अनुशासित होकर एक कदम ताल में चल रहे थे। संचलन जहां से भी निकला अनेक संगठनों ने बाल स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। वहीं देर शाम 6 बजे करीब बंबई वाली धर्मशाला में स्वल्पाहार के बाद आयोजन का समापन हुआ।