चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर राज योगिनी आशा दीदी ने बताया कि 40 दिवसीय योग तपस्या रखी गई है। इस तपस्या भट्टी का लक्ष्य है कि हम स्वयं की चेकिंग कर स्वयं की कमियों को निकले और स्वयं को दिव्य गुण और सद्गुण से संपन्न करें। हमारे भीतर से नेगेटिविटी और बुराइयों को दूर करें। उन्होंने बताया कि माउंट आबू से पधारे ब्रह्मा कुमार दत्तात्रेय भाई जो कि पिछले 30 वर्षों से माउंट आबू में समर्पित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्होंने अपने अनुभव से अपने प्रेरणादाई उद्बोधन से सभी को लाभान्वित किया प्रेरित किया। महाराष्ट्र से आई पुष्पा दीदी , संध्या दीदी , सविता दीदी एवं मीरा दीदी ने सबका मनोबल बढ़ाया एवं अपने जीवन के अनुभव सबके साथ साझा किया। सभी तपस्या के द्वारा अपनी समस्या एवं स्वनिरीक्षण आत्म निरीक्षण का अनुभव करते अपने जीवन को श्रेष्ठ बना रहे हैं । सभी को तिलक पुष्प देकर एवं साफा पहनकर सम्मानित किया गया।