नीमच। ग्राम पंचायत झांझर वाड़ा से भगवान श्री खाटू श्याम बाबा की यात्रा पर निकली युवाओं की टोलियों का प्राइवेट बस स्टैंड नीमच स्थित भगवान श्री गजानन (गणेश) मंदिर पर केसरिया हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ खाटू श्याम बाबा जाने वाले सभी युवा दर्शनार्थियों को सनातन धर्म का प्रतीक केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वल्पाहार करा उनकी शुभ यात्रा की कामना के साथ रवाना किया खाटू श्याम जाने वाले दर्शनार्थियों में जितु गुदरावत ने बताया कि हमारे द्वारा खाटु श्याम बाबा भगवान की यात्रा देश में सुख,शांति, समृद्धि और चेनौ अमन के उद्देश्य को लेकर की जा रही है।
इस अवसर पर केसरिया हिन्दू वाहिनी के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर जायसवार,जिला अध्यक्ष मोहन यादव, गौरक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विशाल घेंघट, समाज सेवी चंद्रप्रकाश (मोमु) लालवानी, रमेश लखेरा, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले, राकेश यादव (गिरदोडा), ग्राम झांझरवाड़ा अध्यक्ष विनोद खैर, महामंत्री गौंविद खाट,रोशन कपसिया, सुरज पाधरी,दीपक कपासिया, किशोरी कपाड़िया,कालू कपाड़िया,जितु गुदरावत,घिसालाल पांमणा, लालजी दांरणा आदि उपस्थित रहे।