BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 2:01 pm
BIG REPORT : एमपी ट्रेन हादसे में रायपुर के युवक की मौत, पंचनामा कार्यवाही के इंतजार में पांच घंटे तक पटरी पर पड़ी रही लाश, ऊपर से गुजरी कई ट्रेनें, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्यप्रदेश से शहडोल जिले में ट्रेन हादसे में रायपुर के युवक की मौत के बाद प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रेलवे और पुलिस प्रशासन की ओर से पंचनामा कार्यवाही के इंतजार में पटरी पर पांच घंटों तक लाश पड़ी रही। मौत के बाद लाश के ऊपर से कई ट्रेनें गुजरती रही जिससे डेड बॉडी क्षत विक्षत हो गई। पटरी पर पड़ी शव के ऊपर से गुजर रहे ट्रेनों का परिजनों ने विरोध जताया। रेलवे प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी।


दरअसल बुढार रेलवे स्टेशन में आज सुबह यात्री ट्रेन से मोहम्मद हुसैन नामक युवक की कटकर मौत हो गई। मृतक रायपुर का निवासी बताया गया है। उसके कुछ रिश्तेदार बुढार स्टेशन के समीप धनपुरी के रहने वाले हैं। दुर्घटना के चार पांच घंटे बाद भी पंचनामा नहीं हुआ। शव का जल्द पंचनामा करने की मांग को लेकर परिजन व स्थानीयजन बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंचे थे। रेलवे प्रबंधन के लापरवाही को लेकर परिजनों ने विरोध जताया है। सामचार के लिखे जाने तक पंचनामा कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE