BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 4:17 pm
KHABAR : रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर मिलेगा खजराना गणेश का प्रसाद, जिला प्रशासन कर रहा तैयारी; नए साल पर 4 लाख लोग पहुंचेगे खजराना गणेश, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर का प्रसाद नए साल में भक्तों के लिए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी उपलब्ध होगा। खजराना गणेश मंदिर में विशेष रूप से लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। यह प्रसाद मंदिर समिति द्वारा भोजनशाला में शुद्ध देसी घी, ड्रायफ्रूट और बेसन से तैयार किया जाता है।


भक्तों के बीच खजराना मंदिर के लड्डू की मांग लगातार बढ़ रही है। खजराना गणेश भगवान के कई भक्त देश-विदेश में हैं, जो इस लड्डू प्रसाद को भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। खजराना गणेश मंदिर के लड्डू प्रसाद की महत्ता उज्जैन के महाकाल मंदिर के प्रसाद जैसी मानी जाती है।


कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर इसकी कीमत 320 रुपए रखी गई है, ताकि इसे भक्तों को बिना लाभ-हानि के उपलब्ध कराया जा सके।


खजराना मंदिर में भी लड्डू प्रसाद एटीएम लगाए जा सकते हैं
मंदिर प्रबंधक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि भक्तों द्वारा लगातार रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर प्रसाद काउंटर खोलने की मांग की जा रही थी। कई बार फीडबैक के माध्यम से यह सुझाव मंदिर प्रबंधन को मिला।


वहीं, मंदिर समिति द्वारा उज्जैन के महाकाल मंदिर में लगाए गए प्रसाद एटीएम का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि खजराना मंदिर में भी लड्डू प्रसाद एटीएम लगाए जा सकें। घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पिछली बैठक में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर काउंटर खोलने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन 18 प्रस्तावों पर ही चर्चा हो सकी थी।


बुधवार, शनिवार और रविवार को 1 टन से प्रसाद ज्यादा का विक्रय होता है। खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि खजराना गणेश मंदिर में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही लड्डू प्रसाद की मांग भी बढ़ रही है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर काउंटर शुरू करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।


चार लाख भक्त खजराना गणेश के दर्शन से करेंगे नए साल की शुरुआत
पिछले तीन-चार सालों से यह परंपरा बढ़ी है कि इंदौर के लोग भगवान खजराना गणेश के दर्शन के साथ ही नए साल की शुरुआत करते हैं। इस बार खजराना गणेश मंदिर में 1 जनवरी को लगभग चार लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा शीघ्र दर्शन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।


मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर आशीष सिंह और मंदिर प्रशासक और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर बड़ी संख्या में भक्तों के लिए पार्किंग, पेयजल, दर्शन आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर खजराना गणेश जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 31 दिसंबर की रात ठीक 12 बजे महाआरती होगी। इस आरती के लिए रात 10 बजे के बाद मंदिर में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। मंदिर 1 जनवरी को सुबह 4 बजे भक्तों के दर्शन के लिए खोला जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE