BREAKING NEWS
BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 11:21 am
KHABAR : इस नए साल में कुछ कर दिखाना होगा, जिंदगी को नया अंदाज सीखना होगा के संकल्प के साथ नीमचवासियों ने किया नववर्ष का स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में नववर्ष 2025 का स्वागत शहर वासियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया। नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए प्रण के साथ हैप्पी न्यू ईयर की आवाज बुलंद करते हुए 1 जनवरी 2025 की शुरुआत की गई। नए साल की नई सुबह के खास मौके पर जवाहर नगर स्थित कायाकल्प योग एवं एक्सरसाइज क्लास पर महिलाओं ने नव वर्ष का उत्सव प्राणायाम और योगाभ्यास के साथ किया। महिलाओं ने एकत्रित होकर एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। जमकर योगाभ्यास और व्यायाम किया। खुशी का इजहार करते हुए नृत्य किया। फिटनेस को लेकर स्वस्थ रहने और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर कायाकल्प योग केंद्र की संचालिका शमीम बानो ने कहा कि वर्ष 2025 महिलाओं का होगा। एकत्रित महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति को नये आयाम स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में खास ध्यान देना होगा। बताते चलें कि कायाकल्प योग एवं एक्सरसाइज क्लास हरिद्वार पतंजलि, राजस्थान और गुजरात से प्रमाणित है। योग शिक्षिका शमीम बानो पतंजलि की महिला योग जिला प्रभारी पद की जिम्मेदारी का निर्वहन भी करती है। विशेष रूप से महिलाओं को निरोगी और स्वस्थ रखने की दिशा में यहां नियमित प्राणायाम तथा व्यायाम का अभ्यास कराया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE