BREAKING NEWS
BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 3:33 pm
KHABAR : बघाना में कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद, भागवत आचार्य पंडित गोविंद उपाध्याय ने कहा- श्री कृष्ण का वांग्मय स्वरूप है श्रीमद् भागवत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में जीवन जीने की कला सीखने के संस्कार मिलते हैं ।भागवत ज्ञान वैराग्य के कष्ट में जीवन को मार्गदर्शन करने वाला ग्रंथ है। भागवत जीवन का दर्शन कराने वाला दर्पण है। पाप कर्मों की निवृत्ति भी भागवत कथा के श्रवण करने से होती है। जिस स्थान पर कथा होती है वह स्थान तीर्थ हो जाता है। बात यह बात राष्ट्रीय अटल गौरव पुरस्कार से सम्मानित भागवत आचार्य पंडित गोविंद उपाध्याय  नृसिंह मंदिर मनासा वालों ने कहीं। 
वे अग्रवाल समाज बघाना एवं राधिका मंडल के संयुक्त तत्वाधान में बघाना स्थित फतेह चौक गोपाल मंदिर के प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के प्रथम दिवस बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भागवत कथा में प्रह्लाद आदि पार्षद गण की कथा श्रवण करने उपस्थित होते हैं।  कथा से सांसारिक मोह का भ्रम दूर होता है। ब्रह्म हत्यारा, विश्वासघाती, सोने की चोरी करने वाला, शराबी और परस्त्री का गमण करने वाला व्यक्ति आदि पांच प्रकार के महापाप होते हैं।भागवत कथा श्रवण करें तो पापों से मुक्ति हो जाती है। गोपाल मंदिर में अर्चा विग्रह के रूप में भगवान विराजित है। भागवत भी भगवान के रूप में चर्चा विग्रह के रूप में विराजित  हुई है। दोनों ही एक ही है। एक काआंखों से दर्शन किया जाता है। दूसरे का कानों से श्रवण किया जाता है। दोनों ही मार्गाे से शरीर में प्रवेश होता है और जीवन में आनंद की अनुभूति है।

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा-
 1 से 7 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक फतह चौक बघाना स्थित गोपाल मंदिर के प्रांगण में पंडित गोविंद उपाध्याय जी के श्री मुख से प्रवाहित होगी। भागवत कथा का शंखनाथ 1 जनवरी को अग्रवाल पंचायत भवन बघाना से सुबह 9.30 बजे भागवत पोथी पूजन आरती के बाद  कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा बघाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गाे से निकली । महिलाएं अमृत कलश शिरोधार्य किये सहभागी बनी। श्रद्धालु भक्त भगवत पोथी शिरोधार्य किए चल रहे थे। महिलाएं लोकगीत गाती चल रही थी।

भागवत कथा में कल नर्सिंग एवं वामन अवतार-
भागवत कथा के द्वितीय दिवस कल 2 जनवरी को भागवत आचार्य गोविंद उपाध्याय महाराज द्वारा भगवान नरसिंह एवं वामन अवतार के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE