BREAKING NEWS
KHABAR : टीईटी से राहत की मांग को लेकर शिक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मानसून की सुस्त चाल से अटकी बोवनी, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल खुलते ही उज्जैन में 70 बसों की जांच,.. <<     KHABAR : कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह आंदोलन, पूर्व.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाकर हरित क्षेत्र बना रही.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं.. <<     खरगोन में कांग्रेस महिलाओं का.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम.. <<     KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 8 साल बाद विंध्य विकास प्राधिकरण में नई.. <<     BIG REPORT : स्कूल वाहनों में कमी मिली तो होगी चालानी.. <<     BIG NEWS : युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गंदे पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खूनी खेल या प्रेम कहानी का अंत? ग्राम.. <<     KHABAR : खरगोन में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा.. <<     आलोट: रणथंभौर एक्सप्रेस में पहियों से धुआं,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 5:13 pm
BIG NEWS : मानवीयता की अनूठी मिसाल पेश करने बाद अब नए वर्ष में धर्म के क्षेत्र में करेगा यह काम जानिए रेवली देवली के इस सामान्य से दिखने वाले युवक के जज्बे की हकीक़त, पढे़ मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। जिले के नजदीक का एक यूं तो छोटा सा गांव है लेकिन इस गांव में कई इस कार्य हुए हैं जो इतिहास के पन्नों में अपनी गवाही खुद ब खुद देते हैं। रेवली देवली यूं तो एक छोटा सा गांव है लेकिन यहां पर कभी शमशान में भोलेनाथ की स्थापना हुई तो कभी वानर के दाह संस्कार के पश्चात उ सकी स्थापना विधि विधान से की गई। यहां के बालक बालिकाएं प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में अपने कर्तव्य पथ पर रहते हुए किसी ने निशानेबाजी में तो किसी ने मातृभूमि की सेवा का रास्ता चुना एवं सेवा की। पिछले वर्षों में जहां सहस्त्र चंडी यज्ञ के रूप महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर रेवली देवली ने कीर्तिमान रचा था, तो वही रेवली देवली के युवा कोरोना जैसी महामारी में भी अपनी सेवाएं देने में पीछे नहीं हटे लेकिन आज जो हम बात कर रहे हैं वह एक ऐसे व्यक्तित्व की है जिसने 2024 में अपनी एक मानवीयता की अनूठी मिसाल पेश की तथा 2025 में धार्मिक पुण्य लाभ लेने के लिए तैयार है। जी हां रेवली देवली के बैरागी परिवार के गोवर्धन दास बैरागी एवं उनके परिवार जो की एक सामान्य परिवार है ने पिछले वर्ष रेवली देवली में बाहर से आकर वर्षों से निवास कर रही एक दंपति जिसके पति वर्षों पहले देहांत हो गया था तथा एक विधवा के रूप में अपना जीवन यापन कर रही थी तथा जोकि अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर थी तथा शरीर ने जब साथ देना दोनों छोड़ दिया, तब गोवर्धन दास की पोती एक फरिश्ता बनकर आई तथा अपने दादाजी से उन्हें घर लाने हेतु कहा जिस पर गोवर्धन दास( पुजारी)एवं उनकी पत्नी ललिता बाई (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) ने सहर्ष ही बूढ़ी मां को अपने घर लाने हेतु हामी भर ली तथा कहा कि यह तो सेवा का पुण्य अवसर है तथा निश्चित हम उन्हें अपने घर लाते हैं जहां एक और हमें कई उदाहरण देखने में आते है कि करोड़ों की संपदा होने के बावजूद भी कई अपने मां-बाप की सेवा करने में कतराते हैं तथा उन्हें वृद्धा आश्रम छोड़ आते हैं और यह भूल जाते हैं कि उन्हें भी एक दिन इसी जगह आना है लेकिन उसके विपरीत रेवली देवली कै इस बैरागी परिवार ने बिना किसी स्वार्थ के वृद्ध मां की जो सेवा की इसका गवाह रेवली देवली एवं उसके आसपास का क्षेत्र है। जब पिछले दिनों ही वृद्ध मा ने अपने प्राण त्यागे तो पूरे विधि विधान के साथ बैरागी परिवार एवं ग्रामीणों ने उनके उसे कार्य को संपन्न किया तथा अंत में मोक्षदायिनी गंगा मैं उनकी हस्तियों को प्रभावित करने मैं उनकी अस्तियों को प्रवाहीत करने के लिए उनको हरिद्वार ले जाया गया। आज के इस कलयुग में ऐसे उदाहरण बहुत ही काम देखने को मिलते हैं। अब नए वर्ष में गोवर्धन दास बैरागी एवं परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रसिद्ध राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भागवत आचार्य पंडित सोमनाथ शर्मा के मुखारविंद से24जनवरी से 30जनवरी भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। तो इस प्रकार से किस तरह मानव सेवा कार्य के साथ-साथ धर्म कार्य करने का एक अनूठा उदाहरण इन्होंने पेश किया है निश्चित ही यह अन्य लोगो के लिएभी प्रेरणादाई होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE