नीमच। शहर के महू रोड़ पर माधोपुरी बालाजी मंदिर से थोड़ा पहले पुलिया के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। एक व्यक्ति को गंभीर चोट के चलते रेफर किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों के नाम करण डूंगरवाल पिता पन्नालाल डूंगरवाल, गोपाल पिता जितेंद्र यादव निवासी स्कीम नंबर 7 नीमच और जुबेर पिता फिरोज निवासी बाग पिपलिया है। घायलों को उपचार हेतु तुरंत जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि करण डूंगरवाल और गोपाल जो की चाचा भतीजा है एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी अपने गांव की ओर जा रहे जुबेर की मोटरसाइकिल से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। तीनों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। गोपाल को गंभीर चोट के चलते रेफर किया जा रहा है।
