BREAKING NEWS
एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 7:02 pm
KHABAR : अनुभूति कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कराया जंगल का भ्रमण, पशु पक्षी वनस्पतियों के बारे में दी कई महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रकृति का सानिध्य पाने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांतला के 120 विद्यार्थी गुरुवार को घने जंगल स्थित मोड़िया महादेव में रतनगढ़ वन विभाग द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम में सहभागिता की। विभाग द्वारा बच्चों को प्रकृति संरक्षण एवं वन्य पशु संरक्षण संबंधी जानकारियां दी गई। वृक्षों से सजे इस घने जंगल, पहाड़ो में बच्चों ने दिनभर सैर-सपाटा किया। नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उपवन मंडलाधिकारी दशरथ अखंड ने छात्र एवं छात्राओं को वन्‍य, पर्यावरण संरक्षण एंव वन्य जीवों के संरक्षण की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर नयन मालवीय , भूपेंद्र बैरागी, सदा शिव धाकड़ व इकराम क़ुरैशी ने विद्यार्थियों को वनों की सरंचना का महत्व वन्य प्राणियों व  वन्य जीव जंतुओं के बारें में विस्तार से बताया ।
रतनगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी पीएल गहलोत, डिफ्टी रेंजर अजय कुमार तोमर , डिफ्टी रेंजर बीएल दायमा,डिफ्टी रेंजर तरुण बोरीवाल ने बच्चों को जंगल का भ्रमण करवाया और वहॉ पाये जाने वाले पक्षी व वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी । अंत मे मोड़िया महादेव मंदिर परिसर पर दिन भर की गतिविधियां से संबंधी प्रश्नोत्तरी  पर 30 अंकों का प्रश्‍न पत्र दिया, जिसे विद्यार्थियों ने 30 मिनिट में हल किया।30 प्रश्नों के इस प्रश्‍न पत्र में जिले से जुड़ी वन संपदा वन्य जीवों व सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न  थे, जिन्‍हें विद्यार्थियों ने हल किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रश्नोत्तरी में प्रथम द्वितीय व तृतीय पर रहने वाले छात्र छात्राओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

चार समुह में विद्यार्थियों ने जंगल को समझा
इस अनुभूति शिविर में वनकर्मियों ने विद्यार्थियों को पक्षियों के रोचक संसार के बारे में बताया की पक्षियों में गिद्ध की आयु सर्वाधिक मानी गई हैं। गिद्ध सूर्य की ओर देर तक टकटकी लगाये रखने के लिए भी जाना जाता है । वन विभाग द्वारा बच्चो और भी कई सारे वन्यजीवों व वन संपदा के बारे में जानकारी दी।

विद्यार्थियों को सागौन लकड़ी का महत्व बताया
उपवन मंडलाधिकारी दशरथ अखंड ने विद्यार्थियों को सागोन पेड़ के बारे में विस्तार से बताया कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा सागौन के पेड़ उपलब्ध है। इस पेड़ की लकडी सबसे ज्यादा महंगी होती है, वही इससे कई बेहतरीन खिड़की दरवाजे व अन्य कीमती सामग्री बनाई जाती है। इस लकड़ी से राज्य सरकार को अधिक राजस्व प्राप्‍त होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE