BREAKING NEWS
एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 7:28 pm
NEWS : वंडर हुनर प्रदर्शनी भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित, नितिन जैन ने कहा- वंडर सीमेंट ने ग्रामीण महिलाओं के हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि , निम्बाहेड़ा के सीएसआर नींव इनिशिएटिव के हुनर कार्यक्रम द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी नई दिल्ली में आयोजित ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी आयोजित की गई।  
यूनिट हेड नितिन जैन ने बताया की कंपनी द्वारा हुनर कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न रोजगारोपरक प्रशिक्षणों से प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा क्रोशिया, बुनाई एवं सिलाई से निर्मित विभिन्न उत्पादों की एक प्रदर्शनी भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में लगाई गयी है। राष्ट्रीय स्तर के इस 6 दिवसीय विशाल कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया, जिसमें नाबार्ड द्वारा पुरे भारत से चयनित 180 आर्टिजन को ही मौका दिया गया है, जिसमे जीआई टैग, जनजातीय, ऑर्गेनिक एवं ग्रामीण महिला उद्यमी सम्मिलित है। वंडर सीमेंट द्वारा नियमित प्रशिक्षण एवं दीर्घकालिक सस्टेनेबल नीतिंयो के परिणाम स्वरुप आज इन महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। 
उल्लेखनीय है की वंडर सीमेंट द्वारा रूरल डेवलपमेंट सेंटर में हुनर उत्पादन केंद्र स्थापित किया गया है जिसमे महिलाएं अनेको प्रकार की ड्रेसेस, स्वेटर, फ्लावर के साथ ही दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्रियों का निर्माण वृहद् स्तर पर किया जाता है, जंहा महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने परिवार की बढ़ोतरी में मुख्य भूमिका निभा रही है।  हुनर कार्यक्रम द्वारा गावों में निःशुल्क क्रोशिआ प्रशिक्षण भी वर्तमान में चलाया जा रहा है। आधुनिक मशीनों से सुसज्जित हुनर उत्पादन केंद्र नियमित तौर पर 30 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करा रहा है।   
वंडर सीमेंट लि अपनी स्थापना के साथ ही अपने समुदायों के सर्वांगीण हेतु सामुदायिक विकास के विभिन्न कार्यक्रमों के लागु किया है, जिसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं, नवजात शिशुओं एवं विद्यार्थियों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो के सर्वांगीण एवं स्थायी विकास को केंद्र में रखते हुए वंडर उड़ान , वंडर आरोग्यम, वंडर संरचना, वंडर इकोग्रीन एवं वंडर हुनर कार्यक्रमों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारो लाभार्थियों में बेहतर जीवन का फर्क नज़र आ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE