BREAKING NEWS
एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 7:34 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में एसीबी की टीम ने एक सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, पढे़ रेखा खाबिया की खबर             

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एसीबी की टीम ने एक सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। चित्तौड़गढ़ के सहनवा ग्राम के सरपंच भेरू लाल सुथार और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) दीपक चतुर्वेदी को 70 हजार की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। 


एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने सहनवा ग्राम पंचायत के बोजुन्दा में स्कूल के दो कमरें और एक बरामदे का निर्माण करवाया गया था। स्कूल निर्माण के लिए ठेकेदार को 22 लाख रुपये का कॉन्ट्रेक्ट मिला था। इस काम के लिए ठेकेदार को पहली किश्त के रूप में 7 लाख 65 हजार रुपये के बिल का भुगतान होना था, लेकिन इस राशि को वीडीओ और सरपंच द्वारा पास नहीं किया जा रहा था। सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी ओटीपी शेयर नहीं कर रहे थे। इस वजह से भुगतान की प्रक्रिया लटकी हुई थी।


भुगतान राशि पर दोनों को 5-5 फीसदी रिश्वत तय होने के बाद ओटीपी दिया गया। इसके बाद ठेकेदार का भुगतान भी हो गया। इस दौरान ठेकेदार ने एसीबी को शिकायत कर दी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और आज सरपंच और वीडीओ को ट्रैप करने की योजना बनाई। सरपंच भेरू लाल सुथार को 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। इसमें 35 हजार वीडीओ दीपक चतुर्वेदी के भी थे। चतुर्वेदी को पंचायत समिति के गेट पर पकड़ लिया गया। एसीबी की टीम अब सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी से पूछताछ कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE