चित्तौड़गढ़। जनचेतना मंच के बैनर तले मकर सक्रांति के पावन अवसर पूज्य संत रैदास पैनोरमा दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंच के तहसील संयोजक सत्य नारायण सिकलीगर के अनुसार विगत दिनों अजीवन सदस्य कार्यशाला में महापुरुषों के पैनोरमा को पर्यटन स्थल के नाते विकसित करने हेतु लिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में मंच प्रदेश अध्यक्ष हेमंत शर्मा, जिला अध्यक्ष एस के शर्मा, एव संरक्षक डा आई एम सेठिया ने आमजन से अपील करते हुए निवेदन किया हे की मकर सक्रांति के पावन अवसर पर घटियावली रोड स्थित स्थापित संत रैदास पैनोरमा के सपरिवार दर्शन कर पूज्य संत रैदास को पुष्पांजलि अर्पित करे और वहा उनकी प्रदर्शित जीवनी के माध्यम से परिवार की भावी पीढ़ी को भी संस्कारित करे।
मंच जिला अध्यक्ष एस के शर्मा के अनुसार इस अवसर पर मकर सक्रांति महोत्सव आयोजन के साथ ही चित्तौड़ में बने संत रैदास व भोई खेड़ा स्थित बने गोरा बादल पैनोरमा को पर्यटक स्थल के नाते विकसित करने के प्रयासों को लेकर एक परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी। मंच ने आमजन से पैनोरमा दर्शन की अपील की है।